जेसीआई प्रियदर्शनी की वर्ष 2020 की अवार्ड सेरीमनी भव्यता से आयोजित
ग्वालियर
होटल कलाक्र्स इन में आज जेसीआई ग्वालियर प्रियदर्शनी की वर्ष 2020 की अवार्ड सेरीमनी भव्यता से आयोजित की गई। संस्था अध्यक्ष नीलम जैन ने कोविड के चैलेंजिंग समय में जिन सदस्यों ने वर्षभर आॅफलाईन व आॅनलाईन कार्यक्रमों के सुचारू आयोजन व संचालन में भरपूर सहयोग दिया उन्हें अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया। इस अवाॅर्ड सेरेमनी की ‘मास्टर आॅफ सेरेमनी‘ व ‘संचालन‘ पुष्पा कोठारी व निकिता पारख ने की। कार्यक्रम में अल्वी डांस एकेडमी द्वारा राजस्थानी और कथक डांसर मानव महंत के ग्रुप् द्वारा सेमी क्लासिकल डांस की प्रस्तुति दी गई जिसे सदस्यों ने बेहद सराहा।
संस्था के सभी पूर्व अध्यक्षों दीप्ती गुप्ता, ममता अग्रवाल, रितिका गुप्ता, नीलिमा अग्रवाल, रश्मि जैन, मनीषा गगरानी, रूपाली मांगलिक, प्रीति बंसल, श्वेता गुप्ता, पल्लवी अग्रवाल, जिन्होंने वर्ष भर टीम 2020 को पूर्ण सहयोग दिया, को सम्मानित किया गया। साथ ही जेसीआई ग्वालियर के पूर्व अध्यक्ष व जेसीआई प्रियदर्शनी के मार्गदर्शक व पथ प्रदर्शक साकेत गुप्ता व नितिन मांगलिक का भी विशेष रूप से सम्मान, संदीप जैन व नीलम जैन द्वारा किया गया।
संस्था के वर्षभर के प्रोजेक्ट चेयरमैन पुष्पा कोठारी, नेहा अग्रवाल, प्रीति सिंघल, सपना जैन, मेघा अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, वंदना शर्मा, दीपाली अग्रवाल, रुचि गोयल, नेहा खंडेलवाल, प्रिया गर्ग, रेनू जेठवानी, निकिता पारख, कुमकुम जैन, प्रीति गुप्ता, रागिनी जैन, अनुभा मेहता, अरुणिमा गोयल, सीमा अग्रवाल, श्रेया नाहटा को भी को भी सम्मानित किया गया। मिडकॉन के लिए नेहा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, नीलम जैन, निकिता पारख, सपना जैन आदि को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रियदर्शनी की टीम 2020 की ट्रेजरार मोनिका अग्रवाल, को-ट्रेजरार उषा मित्तल, संस्था की ग्रटिंग चेयरपर्सन ज्योति अग्रवाल को भी अध्यक्ष नीलम जैन द्वारा इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शहर के कई प्रसिद्ध हस्तियों ने शामिल होकर नीलम जैन को वर्ष भर में किए उत्कृष्ट कार्यो के लिए बधाइयां दी। इस अवॉर्ड सेरेमनी में जेसीआई ग्वालियर के अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, जेसीआई ग्वालियर के पूर्व अध्यक्ष साकेत गुप्ता नितिन मांगलिक, रमेश श्रीवास्तव, वरुण अग्रवाल, संदीप जैन, संदीप अग्रवाल, नीलेश बिंदल, दीपक बंसल, मानव मेहरा, चेंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष बसंत अग्रवाल, संजीव पारख विशेष रूप से उपस्थित रहें। अवाॅर्ड की घोषणा दीपाली अग्रवाल व सीमा अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा कोठारी व निकिता पारख ने किया। अंत में आभार 2020 की मानसेवी सचिव निकिता पारख ने व्यक्त किया।

पाठको की राय